फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, सलमान खान की रिहाई पर किसने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बरी किए जाने के बाद बीजेपी नेता शायना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट ने जो भी फैसला सुनाया है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


शायना ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि फैसला ठीक नहीं है तो इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए, लेकिन वह किसी भी पक्ष पर बात करती नहीं दिखीं। कोई भी बयान देने से पहले वह बचती हुई नजर आईं।

शिवसेना के अरविंद भोसले ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक है। सच्चाई कुछ और ही है। शिवसेना ने यह भी कहा है कि ऐसी स्थिति में गरीब का क्या होगा? गरीबों को इंसाफ कैसे मिलेगा?
विज्ञापन

विज्ञापन

'तथ्यों को किया गया दरकिनार'

वरिष्ठ वकील आभा सिंह ने कोर्ट के इस फैसले पर काफी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि जिन तथ्यों के आधार पर सलमान खान को दोषी करार दिया गया था, उन सभी को हाईकोर्ट ने दरकिनार कर दिया।

Its very surprising that facts on which sessions court convicted Salman Khan were set aside by HC-Abha Singh,Lawyer pic.twitter.com/9u8ipV6leL— ANI (@ANI_news) December 10, 2015


महाराष्ट्र के गृहराज्यमंत्री राम शिंदे ने कहा है कि हम निर्णय की कॉपी को पढ़ने के बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

Will decide further course of action after going through judgement copy: Ram Shinde, MoS Home Maha) #SalmanVerdict pic.twitter.com/PQ2lL9l3kO— ANI (@ANI_news) December 10, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें