फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केंद्र की योजनाएं गांधी परिवार की मलकीयत'

Sat, 03 Nov 2012 08:53 AM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि यूपीय सरकार का देश के विकास का दावा एक ढकोसला है। अटल सरकार में छह साल तक देश में कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन यूपीए नौ सालों में महंगाई क्यों नहीं रोक पाई। आखिर क्या वजह है कि कांग्रेस के तमाम बड़े नेता महंगाई जैसे मुद्दे पर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या केंद्र प्रायोजित सभी योजनाएं गांधी परिवार की मलकीयत हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला में प्रेसवार्ता में रविशंकर ने कहा कि प्रदेश में सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे राष्ट्रीय नेता हिमाचल आए, लेकिन इनमें से किसी एक ने भी बढ़ती हुई महंगाई के मसले पर बात नहीं की। उन्होंने केंद्र के पैकेज पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को कोई खैरात नहीं बांट रही। संविधान के अंदर मानक तय हैं कि प्रदेश को केंद्र से कब क्या दिया जाना है। लेकिन कांग्रेस ने इस तरह की बात कर हिमाचल के स्वाभिमान पर चोट की है। सीडब्ल्यूजी, टूजी और कोलगेट के हजारों करोड़ के घोटाले करने वाली कांग्रेस आखिर अब क्या साबित करना चाहती है।

केंद्र की परियोजनाओं के नाम बदलने के कांग्रेस के आरोप पर रविशंकर ने सवाल किया कि क्या केंद्र प्रायोजित सभी योजनाएं गांधी परिवार की मलकीयत हैं। राजनीति के शीर्ष पुरुष अटल के नाम से हिमाचल में कोई योजना है तो वह इसलिए हकदार हैं कि उन्होंने हिमाचल को बहुत कुछ दिया और उन्हें हिमाचल से प्यार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें