फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में रेव पार्टी करते पकड़े नामी स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित एक होटल में देर रात रईसजादे रेव पार्टी करते रंगे हाथ पकड़े गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारा तो यहां से बड़ी तादाद में ड्रग्स मिला। शहर के नामचीन स्कूल के कई लड़के और लड़कियां भी पकड़े गए।

पकड़े बच्चे रईस और रसूखदार घरों से थे, लिहाजा थाने पहुंचने से पहले ही इन्हें छुड़ा लिया गया। बताया गया है कि रेव पार्टी एक बच्चे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हो रही थी। पुलिस ने मौके से मिले ड्रग्स को कब्जे में ले लिया है।

होटल में चल रही रेव पाटी पर पुलिस छापे की यह कार्रवाई सोमवार को आधी रात के बाद की है। लेकिन मामला चूंकि रईसजादों का था लिहाजा पूरे मामले को पुलिस पूरे दिन दबाए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की छापेमारी, ड्रग्स बरामद

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात रामगंगा विहार स्थित एक होटल पर छापा मारा था। पुलिस यहां पहुंची तो बीस से अधिक लड़के -लड़कियां मौजूद थे। ये नशे की हालत में थे।

पुलिस ने जब तलाशी ली तो भारी तादाद में ड्रग्स मिला। पुलिस ने सभी को कब्जे में ले लिया। लेकिन कार्रवाई कागज पर उतरने से पहले ही पकड़े गए रईसजादों का रसूख पुलिस पर भारी पड़ा और उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ड्रग्स को पुलिस साथ ले आई और अब घुमा फिराकर लिखत पढ़त की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें