फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने मंदिर निर्माण की तारीख बताने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने एक बार फिर राम मंदिर निर्माण की बात कही है। हालांकि उसने इसके लिए कोई निश्चित समय बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


संघ ने यह भी कहा है कि मंदिर निर्माण मुस्लिमों तथा ईसाईयों की सहमति से शांतिपूर्वक होना चाहिए। संघ के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने सोमवार को एक पुस्तक के विमोचन समारोह में मंदिर निर्माण का वादा किया लेकिन तारीख बताने से इनकार कर दिया। कहा कि कोई भी अपनी मौत की तारीख नहीं जानता लेकिन यह काम शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए।

हजारों-लाखों मुसलमान मंदिर बनाने के लिए सड़क पर निकलेंगे। ईसाई भी उनके साथ होंगे। यही नहीं सारे दल भी हमारे साथ आ जाएंगे।
विज्ञापन

दिग्विजय बोले, देश के सामने कई समस्याएं

उन्होंने यह भी कहा कि धर्म से अलग इस देश के सभी लोगों के पूर्वज एक ही हैं। इंद्रेश ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की वह शपथ भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने अपने जीवनकाल में राम मंदिर निर्माण की बात कही थी।

इंद्रेश ने जिस कार्यक्रम में यह बात कही, उसमें कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि देश के सामने बेरोजगारी और गरीबी जैसी दूसरी समस्याएं भी हैं। कांग्रेस नेता ने मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की नसीहत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें