इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का क्रेज चाहे क्रिकेट के दर्शकों के बीच कम हो गया हो लेकिन राष्ट्रपति भवन अब अपनी क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहा है।
राष्ट्रपति भवन भी अब अपना एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने वाला है। इसका नाम भी आईपील की तरह ही राष्ट्रपति भवन लीग (आरबीएल) होगा।
राष्ट्रपति भवन के चार विभागों की चार टीमें आरबीएल में खेलेंगी। चारों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रपति भवन में ही काम करने वाले लोग होंगे।
इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण मानसून सत्र के बाद शुरू होगा।
टीमें दस-दस ओवरों के मैच खेलेंगी। यह मुकाबला चार टीमों सेक्रेटेरियाट एवेन्जर्स, हाउसहोल्ड रॉयल्स, प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड चार्जर्स और दिल्ली पुलिस चैलेंजर्स के बीच होगा।
मैच के लिए राजेंद्र प्रसाद सरकारी स्कूल में पिच भी तैयार कर दी गई है। आरबीएल के आयोजन की जिम्मेदारी राष्ट्रपति की सचिव ओमिता पॉल, विशेष कार्य अधिकारी सुरेश यादव और अन्य अधिकारियों को दी गई है।
एक अधिकारी के मुताबिक इस मैच को देखने के लिए 1600 विद्यार्थी तक आ सकेंगे। वैसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी फुटबॉल प्रेमी हैं लेकिन वह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर भी पूरा ध्यान रखते हैं। उनके पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।