फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म करने के बाद कार से फेंका

Sat, 13 Jul 2013 07:05 PM IST
बहरामपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा में एक युवती को मैसेज और फोन के जरिये शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने और उसे चलती कार से फेंके जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


गंजाम जिले का निवासी आरोपी सुशांत कुमार स्वैन की मयूरभंज जिले की रहने वाली युवती से फोन और मैसेज के जरिये बातचीत होती थी। स्वैन ने युवती से बातचीत के दौरान उसके साथ शादी करने का वादा किया था।

उसने नौ जुलाई को युवती को भुवनेश्वर बुलाकर उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में उसे कार से कंधमाल जिले की कलिंग घाटी में ले जाकर फेंक दिया। इस काम में उसके दो सहयोगियों ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को सड़क के किनारे काम कर रहे मजूदरों ने बचाया, जिन्होंने उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने स्वैन और उसके दोनों साथियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें