फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेप के बाद हत्या करने वालों को मिले मृत्युदंड’

Thu, 21 Feb 2013 08:13 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में तीन नाबालिग बहनों से बलात्कार और फिर उनकी हत्या करने के मामले में आरोपियों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मृत्युदंड की मांग की है। पार्टी ने साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध संबंधी विधेयक को जल्द पारित कराने की वकालत भी की।
विज्ञापन


भारी उद्योग मंत्री और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने संसद भवन के बाहर कहा कि यह अस्वीकार्य है। हमारे सिर शर्म से झुक जाने चाहिए। क्या इस मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा से कम कोई सजा हो सकती है?

पटेल यहां महाराष्ट्र के भंडारा जिले में कुछ दिन पहले तीन नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार और फिर उनकी हत्या होने के मामले के संदर्भ में बोल रहे थे। जब उनसे महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सजा कठोर करने वाले अध्यादेश के कुछ प्रावधानों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच मतभेद से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए कड़े कानूनों की जरूरत है। यह सर्वसम्मति से होना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सजा कड़ी करने वाले आपराधिक कानून (संशोधन) अध्यादेश के प्रावधानों पर राजनीतिक दलों की आपत्तियों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अध्यादेश की जगह जब नया विधेयक लाया जाएगा तो उसमें सभी पक्षों की राय शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें