फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलाता था रकीब उल हसन!

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटर तारा शाहदेव के साथ धोखे से विवाह करने और जबरन धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीब उल हसन पर एक और आरोप लगा है। एक टीवी चैनल के मुताबिक, रंजीत लड़कियों की सप्लाई भी करता था। वह सेक्स रैकेट चलाता था।
विज्ञापन


झारखंड सरकार ने रंजीत पर लगे आरोपों की जांच सीबीआई से कराने का आश्वासन दिया है। तारा शाहदेव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद सोरेन ने कहा कि तारा का परिवार चाहता है कि सरकार मामले की सीबीआई से जांच कराए।

उन्होंने तारा को बहन बताते हुए कि हम सीबीआई से मामले की जांच करने का अनुरोध करेंगे। तारा शाहदेव ने कोहली पर शारीरिक उत्पीड़न करने और अपने धर्म के बारे में उसे धोखे में रखकर उससे शादी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

'बड़े लोगों' को 'सुव‌िधाएं' देता था रंजीत

झारखंड पुलिस के मुताबिक, रंजीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह वह 'बड़े लोगों' को लड़कियां सप्‍लाई करता था। रंजीत ने बताया कि उसने रांची के एक होटल में इस काम के लिए कमरा बुक कर रखा था। 'बड़े लोगों' को 'सुव‌िधाएं' देने के लिए रंजीत ने दो फ्लैट भी बुक कर रखे थे।

पुलिस ने बताया कि जब रंजीत को गिरफ्तार करने के ‌लिए उसके फोन टेप किए जा रहे थे, तब उसने किसी 'सरकार' से बात की थी। झारखंड पुलिस के मुत‌ाबिक, ये 'सरकार' रोहित नाम का एक व्यक्ति था, जो रंजीत के बैंक खाते में उसकी 'सुविधाओं' के लिए पैसे जमा किया करता था।

शुक्रवार को कोर्ट ने कोहली को तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

दिल्‍ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार

रंजीत सिंह कोहली और उसकी मां कौशल्या रानी को दिल्‍ली पुलिस ने मंगलवार को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रंजीत को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी मां को कॉल करने की कोशिश कर रहा था।

तारा और रंजीत का कुछ दिन पहले ही विवाह हुआ था। तारा का कहना है ‌कि उसे अपने पति के धर्म के बारे में शादी के बाद ही पता चला। उसका आरोप है कि जब उसने इस्लाम कबूल करने से इनकार किया तो रंजीत ने उससे मारपीट की।

तारा का आरोप है कि उसे जबरन दिल्ली लाया गया। यहां आने के बाद उसने किसी तरह 19 अगस्त को अपने परिजनों को एसएमएस किया, जिसके बाद उसे मुक्त करवाया गया।

तारा की रिपोर्ट के बाद रांची कोर्ट ने 25 अगस्त को रंजीत व उसकी मां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें