फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के बाद रामदेव को क्लीन चिट

Sun, 22 Sep 2013 08:57 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव से हीथ्रो हवाईअड्डे पर ब्रिटिश अधिकारियों ने शनिवार को फिर पूछताछ की।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी रामदेव को एयरपोर्ट पर रोककर उनसे आव्रजन और कस्टम अधिकारियों ने छह घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की थी। दो दिन की इस पूछताछ के बाद रामदेव को क्लीन चिट दे दी गई है।

रामदेव शनिवार को ब्रिटिश सांसद कीथ वाज के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां थोड़ी देर की पूछताछ के बाद ही उनसे जाने के लिए कह दिया गया। सूत्रों के मुताबिक रामदेव से दूसरे दिन बिजनेस वीजा के बजाय विजिटर वीजा पर यात्रा करने को लेकर सवाल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूछताछ की वजहों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। रामदेव ने भी कहा कि उन्हें पूछताछ की कोई वजह नहीं बताई गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत सरकार की ओर से उनकी कोई मदद नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ रेड अलर्ट जारी कर ब्रिटिश अधिकारियों को भ्रमित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें