फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव ने खुद पर स्याही फेंकने वाले को किया माफ

Wed, 23 Jan 2013 09:17 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु रामदेव ने उन पर काली स्याही फेंकने वाले कामरान सिद्दीकी को माफ कर दिया। पटियाला हाउस स्थित अदालत में रामदेव ने कहा कि उन्हें कामरान से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन उसने जो किया वह गलत था। वहीं कामरान ने भी भरी अदालत में बाबा रामदेव से माफी मांग ली। अदालत ने दोनों से मीडिएशन सेंटर में मामले को निपटाने को कहा है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


कामरान सिद्दीकी पर पिछले वर्ष 14 जनवरी को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रामदेव पर स्याही फेंकने के मामले में मुकदमा चल रहा है। इस मामले में बाबा रामदेव मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंबिका सिंह के समक्ष बतौर गवाह पेश हुए। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि आरोपी को सजा दी जाए।

बाबा ने कहा कि वह एक फकीर हैं और भारतीय संस्कृति में फकीर को किसी से द्वेष नहीं करना चाहिए। वे मामले में स्वयं पीड़ित है, इसके बावजूद वे अब आगे सुनवाई नहीं चाहते। बाबा ने तर्क रखा कि अभियुक्तको भी अपने कृत्य पर माफी मांगनी चाहिए। उसे लिखित में देना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की गतिविधि में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन


बाबा रामदेव के तर्क सुनने के बाद आरोपी से योग गुरु से माफी मांगने को कहा गया। सिद्दीकी ने माफी मांगते हुए कहा, ‘मैं अपने किए पर शर्मिंदा हूं और भविष्य में इस तरह का कृत्य नहीं करने का वचन देता हूं।’

उसने अदालत में बाबा के पैर भी छुए। सिद्दीकी के वकील कामरान मलिक ने कहा कि उनके मुवक्किल ने अपनी गलती मानकर रामदेव से माफी मांग ली है। वे लिखित में भी माफीनामा देंगे। इसके बाद अदालत ने कहा कि जो आरोप लगे हैं, वे समझौते लायक नहीं है, इसलिए वे मीडिएशन सेंटर में आवेदन दाखिल कर आपसी सुलह से मामले का निपटारा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें