फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालटेन बुझा कर आज कमल खिला सकते हैं रामकृपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पाटलिपुत्र से टिकट कटने से नाराज राजद नेता रामकृपाल यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का रामकृपाल ने खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन

मीसा को दे पाएंगे चुनौती?

एयरपोर्ट पर रामकृपाल ने राजनाथ के अलावा रविशंकर प्रसाद व प्रकाश जावडेकर से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को उनके भाजपा में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र सीट से टिकट न मिलने से लालू यादव से नाराज हैं। रामकृपाल इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे थे जबकि लालू ने अपनी बेटी मीसा को वहां से उम्मीदवार बना दिया। टिकट कटने से नाराज रामकृपाल ने लालू पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें