फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता राखी ने अपने बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 02 Apr 2014 12:02 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने खुद को अनपढ़ बताते हुए 14.69 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
विज्ञापन


राखी के पास 3.57 करोड़ की चल और 11.12 करोड़ की अचल संपत्ति है। राष्ट्रीय आम पार्टी की उम्मीदवार के पास 39.13 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट है।

कोयंबटूर में जयललिता के हेलीकॉप्टर की तलाशी

कोयंबटूर। चुनाव अधिकारियों के एक उड़न दस्ते ने मंगलवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की प्रमुख जे जयललिता के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली।

मुख्यमंत्री जिले के पोल्लाची में एक जनसभा को संबोधित करने आई हुई थीं।

यह तलाशी हेलीकॉप्टर के भीतर पैसे और अन्य चीजों की जांच के लिए ली गई। हालांकि हेलीकॉप्टर के अंदर आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी कोई चीज नहीं पाई गई।

नीतीश की रैली में मोदी के समर्थन में नारे

गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नालंदा की रैलियों में चप्पल-जूते फेंके जाने के बाद गया के वजीरगंज की उनकी रैली में युवाओं ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए।

पुलिसकर्मियों ने नारेबाजी कर रहे युवकों को भगाया, लेकिन रैली खत्म होने के बाद लौट रहे नीतीश का एक बार फिर मोदी समर्थक नारों से सामना हुआ।

अनिल शर्मा बिहार के सबसे धनी उम्मीदवार

पटना। बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट से जद (यू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रियल एस्टेट दिग्गज अनिल कुमार शर्मा बिहार के सबसे धनी उम्मीदवार हैं। उनके पास 850 करोड़ रुपये की संपत्ति है। शर्मा आम्रपाली ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। यह कंपनी देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शुमार है।

चुनाव शपथपत्र के मुताबिक उनके पास 2.15 करोड़ की नकदी और 3.1 करोड़ रुपये की ज्वैलरी है। उनके पास 2004 की फोर्ड एनडेवर कार भी है। दिल्ली में रहने वाले शर्मा का ज्यादातर निवेश समूह की कंपनियों में ही है। शर्मा के नई दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, गोवा और पटना में मकान हैं। उन्होंने अपनी वार्षिक आय 10.36 करोड़ रुपये की दिखाई है।

शर्मा की पत्नी पल्लवी मिश्रा की संपत्ति 1.75 करोड़ रुपये की है। इसमें 1.2 किलो सोना और 51 लाख रुपये के चांदी के गहने शामिल हैं। अपना पहला चुनाव लड़ रहे शर्मा का मुकाबला राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अरुण कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र यादव से है। इन दोनों की संपत्ति क्रमश: चार और पांच करोड़ रुपये की है। जहानाबाद में दूसरे चरण के तहत 17 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार के पास नहीं है घर

चेन्नई। दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एल गणेशन के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनके पास केवल 3.07 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 20 हजार रुपये की उनकी रुद्राक्ष की माला भी शामिल है।

मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाले गणेशन के शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास एक लाख रुपये की फिक्स डिपोजिट, बचत बैंक खाते में 1.32 लाख रुपये और एक रुद्राक्ष की माला के अलावा 20 हजार रुपये नकदी है। उनके पास करीब 75 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 75 हजार रुपये है।

अपने आप को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले गणेशन के पास न तो घर है और न ही कोई जमीन। तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रमुख गणेशन ने साल 2012-13 में 1,83,050 रुपये की कुल आय की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें