फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद-हाफिज पर केंद्रीय मंत्री राठौर का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का कहना है कि दाउद इब्राहिम और लश्कर ए ताइबा प्रमुख हाफिज सईद जैसे देश के दुश्मनों को यह नहीं मानना चाहिए कि भारत उनके बारे में नहीं सोच रहा है। हम देश के दुश्मनों का काम तमाम करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में राठौर ने कहा कि देश के दुश्मन कहीं भी हो उसे यह नहीं सोचना चाहिए कि भारत उसके बारे में कुछ नहीं सोच रहा है।

सरकार के 15 साल बीतने के बाद पाकिस्तान में छिपे भगोड़ों के बारे में कुछ भी नहीं करने के सवाल पर राठौर ने कहा कि हम साम, दाम, दंड भेद सभी तरीकों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

बातचीत तभी जब पाकिस्तान बदले अपना रुख

किसी अन्य तरीके का प्रयोग किए जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो भी होगा आप लोगों को खबर मिल जाएगी। गुप्त अभियान की जानकारी शायद कभी नहीं मिलती लेकिन विशेष ऑपरेशन हो जाने के बाद उसकी जानकारी दी जा सकती है।

केंद्रीय राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आगे कहा कि सरकार पाकिस्तान के साथ हरसंभव बातचीत चाहती है, क्योंकि बातचीत से ही किसी मुद्दे का हल निकल सकता है। लेकिन ये बातचीत ताजा हालात में संभव नहीं है। ये बातचीत तभी आगे बढ़ सकती है जब पाकिस्तान सीमा पार से जारी आतंकी गतिविधियां रोके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें