सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर पहुंचकर मानसून सत्र ठीक से नहीं चल पाने का गुस्सा कांग्रेस पर निकाला।
उनके मुताबिक यह दुर्भाग्य है कि एक बड़ी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी वेल में आ गईं और वह भी केवल अपने हित के लिए। यह गैर कानूनी है। उन्होंने अध्यक्ष के प्रोटोकॉल को तोड़ा है।
राठौड़ ने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष में परिपक्वता व होशियारी का अभाव है। उन्होंने सवाल उठाया कि सदन में चर्चा के बजाय, नारे लगाए जाएं, क्या यही लीडरशिप है।