प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी के साथ उनके संबंध बेहद पवित्र और गहरे हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चाहे मुझे निजी तौर पर कोई भी नुकसान हो जाए, लेकिन मैं ये संबंध खराब नहीं होने दूंगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में मोदी की सर्वोच्चता थोपी हुई नहीं है बल्कि स्वाभाविक है।
एक मैगजीन के हवाले से राजनाथ ने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले डेढ़ साल में हमारे संबंध काफी गहरे हुए हैं। जो लोग हमारे संबंधों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं, वे इसकी गहराई को नहीं जानते हैं। ये संबंध इतने पवित्र, गहरे हैं कि कोई इसे बिगाड़ नहीं सकता। मैंने अपने जीवन में विश्वसनीयता ही कमाई है। मुझे पशुवत जीवन जीना स्वीकार नहीं है।"