फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले नहीं हुई गडकरी के घर जासूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर जासूसी की खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। बुधवार
विज्ञापन

को विपक्ष के हंगामे के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्ससभा में कहा कि नितिन गडकरी के घर पर जासूसी नहीं हुई है।

साथ ही आज केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तीन दिन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे घ्ार में जासूसी की खबर में सच्चाई नहीं है।

नितिन गडकरी बोले खबर झूठी है

नितिन गडकरी ने कहा कि मीडिया में पहले खबर आई कि दिल्‍ली स्थित मेरे घर पर जासूसी की गई और फिर बाद में मी‌डिया में खबर आई कि मुंबई स्थित घर में जासूसी की गई। यह तथ्य सिर्फ मीडिया में ही हैं।

गौरतलब है कि द संडे गार्जियन अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के घर कथित तौर पर अवैध 'हाई पावर लिसनिंग डिवाइस' बरामद हुए हैं।

बुधवार पर इस टिप्‍पणी करते हुए संसद के बाहर नितिन गडकरी ने कहा कि 'लिसनिंग डिवाइस' मिलने वाली बात झूठी और आधारहीन है।
विज्ञापन

संसद में हुआ हंगामा

संसद में राजनाथ सिंह के बयान का विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और वे और वे अपनी बात और जोर से कहने लगे। बाद में दोनों सदनों की कार्यवाही को राज्ससभा के सभापति हामिद अंसारी ने 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया था।

इससे पहले, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रश्नकाल स्थगित कर जासूसी के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

लोकसभा में स्पीकर और राज्यसभा में सभापति ने विपक्षी सदस्यों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला सुलझता न देख सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें