फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लिफ्ट में फंस गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दरअसल वे गुरुवार को दक्षिणी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके के एक दफ्तर की लिफ्ट में फंस गए। उन्हें लिफ्ट की छत तोड़कर फिल्मी अंदाज में बाहर निकाला गया।

राजनाथ के लिफ्ट में फंसने की खबर जैसे ही फैली, दफ्तर की इमारत में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि थोड़ी देर की मशक्कत के बाद राजनाथ सिंह को छत तोड़कर ऊपर उठा लिया गया।
विज्ञापन

बाद में अपने अनुभव भी साझा किए

सीआरपीएफ के वसंत कुंज स्थि‌त मुख्यालय में गुरुवार को शौर्य दिवस मनाया जा रहा था।

राजनाथ स‌िंह उस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ही वहां गए थे। लिफ्ट में राजनाथ‌ सिंह के साथ गृह राज्यमंत्री किरण रिजुजू और सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल भी फंसे थे।

लिफ्ट में फंसने के बाद भी राजनाथ ने पहले अन्य लोगों को बाहर निकाला और अंत में खुद बाहर आए। बाद में उन्होंने ये अनुभव शौर्य दिवस में शामिल होने गए लोगों से भी साझा किया। उन्होंने कहा कि सेना को भी इसी जज्‍बे के साथ काम करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें