लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव खेला है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संकेत देते हुए कहा है कि वह मुस्लिमों से माफी मांगने के लिए तैयार हैं।
राजनाथ ने कहा कि मुस्लिम भाजपा को एक मौका दें और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार पर ध्यान न देने की बात कही।
पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने समानता के मुद्दे पर खड़ी है और बीते समय हुई गलतियों पर माफी मांगती है।