फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी को तरक्की देकर कोई अपराध नहीं किया'

Sun, 16 Jun 2013 10:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से जेडीयू के नाता तोड़ लेने को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाकर कोई अपराध नहीं किया है।

प्रदेश भाजयुमो की तरफ से दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने न केवल जदयू पर निशाना साधा, बल्कि नरेंद्र मोदी के बचाव में भी दिखें।

17 साल बाद एनडीए से जदयू हुआ अलग

जेडीयू पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि गठबंधन में वीटो से नहीं बल्कि परस्पर विश्वास से चलता है। इशारों में उन्होंने भविष्य में जेडीयू के कमजोर होने की चेतावनी भी दे दी।

राजनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में जो पार्टी जनता का ख्याल नहीं करती, वह लंबे समय तक नहीं चलती। जेडीयू से 17 साल का यह गठबंधन सिर्फ राजनीतिक नहीं था, बल्कि भावनात्मक भी था। भाजपा गठबंधन तोड़ना नहीं चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आडवाणी ने भी माना, मोदी की वजह से टूटा गठबंधन

राजनाथ ने कहा कि जब बिहार में जदयू के कम विधायक थे और भाजपा के ज्यादा, फिर भी भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। अब जदयू ने भावनात्मक रिश्ते को तार-तार कर दिया है।

जेडीयू ने किया विश्वासघात: सुशील मोदी

नरेंद्र मोदी के बचाव में उन्होंने कहा कि हर पार्टी चुनाव के समय चुनाव प्रचार समिति का गठन करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें