फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: राजनाथ ने की अखिलेश से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुरादाबाद के हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल की छह कंपनियां रवाना कर दी है। हालात का जायजा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा की संवेदनशीलता के मद्देनजर गृहमंत्री रोज खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

केंद्र सरकार को अंदेशा है कि इस तरह की हिंसा एक खास डिजाइन के तहत की जा रही है। वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक दो समुदायों के बीच अगर किसी अप्रिय घटना को स्थानीय प्रशासन शुरू में दबा भी देता है तो वह कुछ समय बाद नए सिरे से भड़क उठता है।

सहारनपुर और मुरादाबाद की घटना को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश से हुई बातचीत में राजनाथ सिंह ने उन्हें केंद्र की तरफ से पूरा सहयोग का भरोसा देते हुए हालात को जल्द काबू में करने को कहा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यूपी में हालिया हिंसक घटनाओं की वजह से केंद्र की तमाम खुफिया एजेंसियों की हर कार्य दिवस को होने वाली बैठक अब रोजाना हो रही है। इसमें खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी शिरकत करते हैं।
विज्ञापन

धार्मिक स्‍थल की जमीन को लेकर हिंसा

सहारनपुर में दो पक्षों के बीच धार्मिक स्‍थल की जमीन को लेकर झड़प हो गई।

उग्र भीड़ ने कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को रबर की गोलियां चलानी पड़ी।

हालात बेकाबू होते देख शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन ने एहितियातन सेना को बुलाया है। सेना ने शहर के कई इलाकों में फ्लैगमार्च किया। झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें