फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने चेताया, मीडिया में बयानबाजी बर्दाश्त नहीं

Sun, 03 Mar 2013 08:25 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मीडिया में बेवजह बयानबाजी करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने पार्टीजनों को नसीहत देते हुए कहा कि वे बोलने में संयम बरतें, जिससे कि पार्टी नेतृत्व भी संयमित रहे।
विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के महाधिवेशन के समापन मौके पर राजनाथ ने कहा कि नेताओं में यह बीमारी हो गई है कि माइक सामने आते ही वे बोलने लग जाते हैं।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पार्टी में वहीं लोग बोलेंगे, जिनको बोलने का अधिकार दिया गया है, क्योंकि कई बार अलग-अलग बयान सामने आने से पार्टी को लेकर जनता में भ्रम की स्थिति बन जाती है। इसलिए पार्टीजनों को जो नहीं करना है, उस पर ज्यादा ध्यान न दें।

उन्होंने साफ कहा कि मर्यादा तोड़ने से कार्यकर्ताओं व नेताओं को बाज आना चाहिए।  दरअसल पीएम उम्मीदवार से लेकर विभिन्न मौकों पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बेलगाम बयान देते रहे हैं।
विज्ञापन


राजनाथ दो बार कड़ी चेतावनी दे चुके हैं। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्होंने पर अब राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें