देश के कई मदरसों में जिहादी ट्रेनिंग की खबरों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि विदेशियों द्वारा चलाए जा रहे मदरसों का पता लगाकर उनकी जांच की जाएगी। जांच में अगर जिहादी ट्रेनिंग की बात सामने आई, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
सीआरपीएफ के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर कादरपुर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी भी दी।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के बर्दवान एवं मुर्शीदाबाद में बांग्लादेशी आतंकियों द्वारा मदरसों के संचालन की बात सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तमाम मदरसों का गुपचुप तरीके से सर्वेक्षण किया। इसकी रिपोर्ट में कहा गया था, इनमें जिहादी ट्रेनिंग के सबूत नहीं मिले हैं।