फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना संभाले सीमा की रक्षा का जिम्मा: राजनाथ

Sun, 28 Apr 2013 10:42 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख क्षेत्र में घुसपैठ की समस्या हल न होने के बावजूद विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के नौ मई के प्रस्तावित चीन दौरे का भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने विरोध किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक चीन की सेना अपने बैरकों में वापस नहीं लौट जाती तब तक विदेश मंत्री को चीन जाने से बचना चाहिए।

राजनाथ ने चीन सीमा की रक्षा का जिम्मा आईटीबीपी की जगह सेना को देने की मांग की और कहा कि दुरूह क्षेत्रों में सीमा की रखवाली का यही एकमात्र विकल्प है।

एक संस्था के पुरस्कार वितरण समारोह में राजनाथ ने विदेश मंत्री के चीन के दौरे पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि एक ओर चीन एक हफ्ते से भी अधिक समय से भारतीय क्षेत्र में डेरा डाले बैठा है तो दूसरी ओर विदेश मंत्री चीन जा रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि जब तक घुसपैठ विवाद सुलझ नहीं जाता तब तक विदेश मंत्री को चीन नहीं भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई कोई नई बात नहीं है।

पांच-छह साल पहले बतौर सांसद उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बांध बनाए जाने का मामला संसद में उठाया था। इसके अलावा भी पार्टी स्तर पर कई बार सरकार को चीन के प्रति आगाह किया गया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद घुसपैठ का होना वाकई चिंताजनक और दुखद है। राजनाथ ने कहा कि चीन की ओर से खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इससे निपटने के लिए सरकार को तत्काल सीमा की रक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के बदले सेना को दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीनी सीमा क्षेत्र दुर्गम होने के कारण इसकी रक्षा सिर्फ सेना के ही वश की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें