फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गए गुजरात के अच्छे दिन! किसान ने की आत्महत्या

Thu, 18 Dec 2014 12:39 PM IST
एजेंसी/राजकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में कपास की फसल के लिए ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग के लिए चल रहे आंदोलन में बुधवार में तब नया मोड़ आ गया, जब एक किसान ने इसके चलते आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन


राजकोट जिले के विंचिया बाजार में 21 वर्षीय किसान अरविंद नगनि कोली ने अपने घर में पहले जहर खाकर और फिर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया।

इसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। विंचिया के सब-इंस्पेक्टर आरजे राम ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने कपास के लिए एमएसपी न बढ़ाए जाने की वजह से आत्महत्या की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कपास का एमएसपी बढ़ाने के लिए किसान एक महीने से भी ज्यादा समय से हड़ताल पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें