फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी के हत्यारों को फांसी नहीं, सरकार की याचिका खारिज

Wed, 29 Jul 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में दोषी ठहराए गए तीन लोगों की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से मुहर लगा दी। शीर्ष अदालत ने अपने पूर्व फैसले में फेरबदल से इनकार किया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा दाखिल क्यूरेटिव याचिका को खारिज कर दिया। सरकार ने गत फरवरी में दिए शीर्ष अदालत द्वारा दिए फैसले को बदलने की गुहार की थी। सरकार का कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

सरकार ने क्यूरेटिव याचिका में कहा था कि दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने से पहले पीड़ितों का पक्ष नहीं सुना गया।

गत वर्ष फरवरी महीने में दया याचिकाओं के निपटारे में 11  वर्ष की देरी होने के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन दोषियों संथन, मुरुगन और पेरारीवालन की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें