फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं नीतीश'

Sat, 21 Sep 2013 06:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब को ही पूरा करने के लिए वो दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की गद्दी के चक्कर में राज्य से हाथ धो बैठेंगे।

रूड़ी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने की ललक में नीतीश कुमार हाल के दिनों में कांग्रेस से संपर्क साधे हुए हैं। इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए दिल्ली का दौरा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली तो दूर वह प्रदेश में भी अपनी सरकार को नहीं बचा पायेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और नरेन्द मोदी का फोबिया हो गया है।

उनके इसी मोदी फोबिया से भाजपा को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरह से नीतीश कुमार देश में घूम-घूम कर मोदी का ही प्रचार कर रहे है।

नीतीश कुमार को राज्य में शासन और सरकार से कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने राज्य की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें