पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के पटना-मुगलसराय रेलमार्ग पर रविवार की देर रात उसिया गांव के पास 12309 अप राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।
रेलवे ट्रैक पर रखे सीमेंटेड स्लीपर को देख ट्रेन चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा होने से रोक दिया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया।
राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार की रात्रि 9 बजकर 12 मिनट पर जैसे ही उसियां हाल्ट के पास पहुंची चालक की नजर रेलवे ट्रैक पर रखे सीमेंटेड स्लीपर पर पड़ी। चालक स्लीपर देखकर घबड़ा गया और तत्काल उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तत्काल रोक दिया।