फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में ऑर्डर तो 'मैडम' का चलता है: तिवाड़ी

Mon, 06 Apr 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी के बीच की खींचतान एक बार फिर सोमवार को विधानसभा में सामने आ गई।
विज्ञापन


कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी लॉ एंड ऑर्डर पर बात कर रहे थे, तो तिवाड़ी ने मंत्री को बीच में टोकते हुए कहा कि लॉ की बात कानून मंत्री कर सकते हैं और रही बात ऑर्डर की तो प्रदेश में ऑर्डर केवल मैडम (राजे) का चलता है।
विज्ञापन


प्रश्नकाल में निर्दलीय विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने किसानों की स्थिति को लेकर सरकार से सवाल किया था, जिसका जवाब कृषिमंत्री दे रहे थे। कृषि मंत्री के जवाब के बीच तिवाड़ी ने अपनी बात दो बार दोहराई। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने उन्हें बैठे रहने को कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें