फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस ने जारी किया ब्लैक पेपर

Sat, 13 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में शनिवार को भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल के कामकाज को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने ब्लैक पेपर जारी किया है और एक साल के कामकाज को कुशासन बताया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार को एक साल पूरा होने पर जश्न करके पैसे बर्बाद करने के बजाय गरीबों को बांटने चाहिए। पायलट ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया तथा कहा कि जब जनता ही खुश नहीं है तो सरकार किस बात का जश्न मना रही है।

सरकार को जीत का गुणगान करने के बजाए यह बताना चाहिए कि आने वाले चार साल में वह क्या करेगी और वादा करना चाहिए कि बिजली-पानी की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस साल के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर 12 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि एक साल पूरा होने पर भाजपा सरकार की ओर से जयपुर में एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें