राजस्थान में लोग बीएसएनएल से दूर हो रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या को कम करने के लिए बीएसएनएल ने एक तोहफा दिया है। अब बीएसएनएल के उपभोक्ता अपने फोन से मैसेज बॉक्स में जाकर बोलने वाले संदेश भी भेज सकेंगे।
बीएसएनएल की राजस्थान सर्किल में यह नई सेवा शुरूआत है। बीएसएनएल उपभोक्ता अब तक केवल मैसेज बॉक्स के जरिए टेक्स्ट ही भेज सकते थे।
जानकारी के अनुसार बढ़ती प्रतिस्पद्धा के तहत बीएसएनएल अपनी सेवाओं में विस्तार कर रहा है। इसी कारण इस नई सेवा की शुरूआत की गई है।
इसके तहत अब उपभोक्ता मैसेज बॉक्स में टेक्स्ट के साथ-साथ अपनी आवाज के जरिए भी संदेश भेज सकेंगे। प्रक्रिया के तहत उपभोक्ता को मोबाइल पर स्टार बटन दबाकर वह मोबाइल नम्बर डॉयल करना होगा, जहां वह अपने बोले गए संदेश को भेजना चाहता है।
इसके बाद ऑटो कॉलर पर संदेश बोलना होगा। आखिर में हैश बटन दबाकर वॉयस मैसेज भेजा जा सकेगा। ये मैसेज भी मैसेज बॉक्स में जाकर सुने जा सकेंगे।