दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के भाषण शैली की हूबहू नकल करने वाले राज ठाकरे उन्हीं के कदम पर चलते हुए जल्द ही अब अखबार भी निकालेंगे। यह शिवसेना के ‘सामना’ की तर्ज पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का मुखपत्र होगा।
फिलहाल, वह कार्टून के जरिए राज्य के अखबारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन जल्द ही वह संपादक की भूमिका में नजर आएंगे। राज ठाकरे के मुखपत्र का नाम ‘मराठा’ होगा। आगामी नौ मार्च को मनसे के नौ साल का राजनीतिक सफर पूरा होने वाला है।
इतने वर्षों में राज ठाकरे को राजनीति में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अपने दम पर महाराष्ट्र की सत्ता पर कब्जा करने निकले राज ठाकरे की पार्टी से सन् 2009 से 13 विधायक चुने गए थे, लेकिन 2014 के चुनाव में सिर्फ एक विधायक विधानसभा पहुंच पाया।