फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सामना’ का मुकाबला ‘मराठा’ से करेंगे राज ठाकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के  भाषण शैली की हूबहू नकल करने वाले राज ठाकरे उन्हीं के कदम पर चलते हुए जल्द ही अब अखबार भी निकालेंगे। यह शिवसेना के ‘सामना’ की तर्ज पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का मुखपत्र होगा।
विज्ञापन


फिलहाल, वह कार्टून के जरिए राज्य के अखबारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन जल्द ही वह संपादक की भूमिका में नजर आएंगे। राज ठाकरे के मुखपत्र का नाम ‘मराठा’ होगा। आगामी नौ मार्च को मनसे के नौ साल का राजनीतिक सफर पूरा होने वाला है।

इतने वर्षों में राज ठाकरे को राजनीति में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अपने दम पर महाराष्ट्र की सत्ता पर कब्जा करने निकले राज ठाकरे की पार्टी से सन् 2009 से 13 विधायक चुने गए थे, लेकिन 2014 के चुनाव में सिर्फ  एक विधायक विधानसभा पहुंच पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पार्टी की गिरती हालत से चिंता में डूबे राज

कई दिग्गज व पूर्व विधायक पार्टी छोड़कर चले गए, जिससे राज ठाकरे की हालत और पतली हो गई है। पार्टी के दिनोंदिन गिरते जनाधार से चिंतित राज ठाकरे ने बांद्रा के एमआईजी क्लब में मराठी राजभाषा दिवस के मौके पर कार्यक्रमों के  बारे में मंथन करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी।

यहां उन्होंने पार्टी का मुखपत्र यानी दैनिक अखबार निकालने का संकेत दिया। उन्होंने बीते चार महीने से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, राज ठाकरे ने स्व.आचार्य अत्रे की पुत्री शिरीष पई से मराठा का मालिकाना हक हासिल कर लिया है और मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले इसका प्रकाशन शुरू करना चाहते हैं।

दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए पहले मार्मिक व्यंग्यचित्र साप्ताहिक निकाला था, उसके बाद उन्होंने सामना अखबार शुरू किया। आज यह शिवसेना के मुखपत्र के रूप में जाना जाता है।

राज्य में शिवसेना की सत्ता होने या न होने पर भी सामना बाल ठाकरे का प्रभावी अस्त्र बना रहा। इसके जरिए उन्होंने शिवसेना का विस्तार किया। अब राज ठाकरे भी वही नकल करना चाहते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें