फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को सड़क पर घुमाया जाए'

Fri, 23 Aug 2013 04:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के परेल इलाके में महिला फोटोग्राफर के साथ गैंगरेप मामले में राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।
विज्ञापन


शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने कहा है कि आरोपियों को सड़क पर घुमाया जाना चाहिए।

वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री आरआर पाटिल के इस्तीफे की मांग भी की है।

मुंबई गैंगरेप: एक आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
राज ठाकरे ने कहा कि आआरपाटिल राज्य के गृहमंत्री पद के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने पाटिल को शरद पवार का कूरियर कहकर संबोधित किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गृहमंत्री के इस्तीफे के मांग पर कहा था कि यह आरआर पाटिल का इस्तीफा मांगने का समय नहीं है। दोषियों को पकड़ना प्राथमिकता है। पीड़ित के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

स्टोरी कवर करने गई महिला फोटोग्राफर से गैंगरेप
गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार
गैंगरेप मामले में जानकारी देते हुए शुक्रवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अंग्रेजी पत्रिका की ट्रेनी महिला फोटोग्राफर बृहस्पतिवार को परेल इलाके में एक चॉल पर स्टोरी कवर करने के लिए गई थीं। वहां शक्ति मिल के पास यह हादसा हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें