फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे ने कार्टून बनाकर मोदी-शाह की उड़ाई खिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा की करारी हार के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कार्टून के जरिए मोदी-शाह की खिल्ली उड़ाई है।
विज्ञापन


हाल में संपन्न हुए दिल्ली चुनाव के परिप्रेक्ष्य में राज ठाकरे ने बीजेपी के इन दो शीर्ष नेताओं को ट्विन टॉवर की शक्ल दी है, जिसमें अमेरिका वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तर्ज पर अरविंद केजरीवाल का जहाज हमला कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एक कोने पर बैठे हैं और केजरीवाल रूपी विमान के हमले को टीवी पर देख रहे हैं।

राज ठाकरे का यह कार्टून मराठी अखबार महाराष्ट्र टाइम्स में छपा है।
विज्ञापन

उद्घव ने भी साधा था भाजपा पर निशाना

राज ठाकरे के कार्टून में लिखा है कि पुन: एक बार ट्विन टॉवर गिरा, लेकिन विमान सुरक्षित। दरअसल, इस कार्टून के जरिए राज ठाकरे ने भाजपा के मोदी और शाह रूपी टॉवर को ध्वस्त होते दिखाया है। बराक ओबामा को इसलिए कार्टून का हिस्सा बनाया है, क्योंकि बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में ओबामा के भारत दौरे को भुनाने की कोशिश की थी।

राज ठाकरे पहले नरेंद्र मोदी के प्रशंसक थे, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान उनके आलोचक बन गए।

चुनाव के दौरान राज ठाकरे ने मोदी और शाह को काफी कुछ कहा था। दिल्ली के नतीजे पर राज से पहले उनके चचेरे भाई और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी मोदी पर निशाना साधा था। उद्धव ने कहा था कि दिल्ली में लहर नहीं सुनामी आई, जिसमें भाजपा बह गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें