महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। उनके पैर में फ्रेक्चर है और चेहरे पर भी टांके आए हैं। वह स्कूटी से गिर गई थीं।
घटना शनिवार रात करीब डेढ़ बजे की है जब उर्वशी अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर घूमने के लिए निकल पड़ीं। महालक्ष्मी जंक्शन के पास उनकी स्कूटी का पहिया फिसल गया और पिछली सीट पर बैठीं उर्वशी गिर पड़ीं।
बेटी की चोट के चलते राज ने कल्याण और दोंबिवली इलाके का दौरा टाल दिया है। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम था। पहले उन्हें जसलोक अस्पताल ले जाया गया था लेकिन बाद में राज ने उन्हें हिंदुजा अस्पताल में दिखाया।