फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, ओले और बर्फबारी से ठिठका जनजीवन

Fri, 18 Jan 2013 10:20 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत में शुक्रवार को मौसम की मार से हाहाकार मच गया। मौसम का मिजाज इस कदर बदला कि लोगों का जीना मुहाल हो गया।
विज्ञापन


रिकॉर्ड बारिश, बर्फबारी और ओलों से मानो जिंदगी ठहर सी गई। दिल्ली में जहां जनवरी में बारिश का दस साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हुआ तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित सभी पहाड़े इलाके बर्फ की चादर से ढंक गए।  

पहाड़ी इलाके जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 102 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई वहीं हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे।
विज्ञापन


यूपी के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर और मेरठ में तीन सेमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम तापमान इटावा में रहा, जहां पारा न्यूनतम 6.4 डिग्री तक गिर गया। फैजाबाद में सौ ग्राम के ओले पड़े, जिससे फसलों को तगड़ा नुकसान हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में भारी बर्फबारी के चलते सेना के दो जवानों की जान चली गई। जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा। यहां भारी बर्फबारी के चलते बिजली और जल आपूर्ति बुरी तरह बाधित हुई। शुक्रवार दोपहर तक सांगला में 120 सेंटीमीटर से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी थी। शिमला का संपर्क पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली से पूरी तरह कट गया है।

उत्तराखंड के कई गांव बर्फबारी के चलते अलग-थलग पड़ गए। बदरीनाथ धाम में तीन, हेमकुंड साहिब में छह फीट तक बर्फ गिरी। सेना के सुक्की डिपो से हर्षिल छावनी की सप्लाई बाधित हो गई। लाहौल स्पीति में दिन का तापमान माइनस 7 डिग्री जबकि रात का माइनस 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लाहौल में भारी हिमपात को देखते हुए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

जनजीवन प्रभावित
एक हजार से अधिक वाहन जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे। श्रीनगर-दिल्ली के बीच की सभी उड़ानें रद्द। हिमाचल में शिमला-किन्नौर व मनाली-रोहतांग के बीच नेशनल हाईवे और सौ से ज्यादा सड़क मार्ग बंद। सड़क-वायु मार्ग बंद होने से कश्मीर घाटी का देश-दुनिया से संपर्क टूटा।

मौसम का मिजाज
अगले दो दिन कई उत्तरी राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। 19-20 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी यूपी में घने कोहरे और अंतरराष्ट्रीय सीमा व एलओसी से सटे कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


--16.4 डिग्री से. दर्ज किया गया दिल्ली का अधिकतम तापमान, सामान्य से 4 डिग्री नीचे

--21 मिमी. बारिश शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में दर्ज की गई 24 घंटों में। जिससे जनवरी 2003 में 15.6 मिमी. बारिश का दस साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें