एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सितंबर महीने की गर्मी से राहत के संकेत हैं। बारिश ने शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में दस्तक दी है। हल्की बारिश से हवा में ठंडक आई और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि 20 सितंबर में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में बारिश बढ़नी शुरू होगी।
फिर 21-22 सितंबर को मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के तमाम हिस्से में 64 मिमी से लेकर 244 मिमी तक बारिश की भविष्यवाणी की है।