फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने शाकाहारी को खिला दिया हड्डियों वाला खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही यात्रियों ने रेलवे से अच्छे खाने की उम्मीदें छोड़ दी हों। लेकिन फिर भी किसी शाकाहारी के लिए हड्डियां हजम करना तो कम से कम नामुमकिन ही है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार बैंगलूरू के रहने वाले टीकम चंद जैन ने हाल ही में भारतीय रेल में सफर किया। टीकम चंद का ये सफर का कोई रोजमर्रा का सफर नहीं था। वे राजधानी एक्प्रेस में सफर कर रहे थे लेकिन जो घटना उनके साथ घटी वह उनके लिए बेहद घिनौनी साबित हुई।

65 वर्षीय टीकम चंद जैन ने 19 सितंबर को दिल्ली से गुवाहाटी के लिए राजधानी एक्सप्रेस पकड़ी। अपने सफर में उन्होंने शकाहारी खाना मंगवाया और खाने लगे। और वे अचानक उस समय सदमें में आ गए जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वे शाकाहारी कड़ी में हड्डियां चबा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

रेलवे को की लिखित शिकायत

टीकम चंद ने कहा कि उन्हें किसी भी चीज की अलग गंध नहीं आ रही थी क्योंकि हड्डियां सब्जियों के साथ मिली हुई थीं। उन्होंने मैनेजर से शिकायत की लेकिन उन्होंने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया। बाद में उन्होंने पैंट्री में भी शिकायत की तो वे उनसे बहस करने लगे। खाना परोसने से लेकर पैंट्री के सभी लोगों ने उनके कहा कि हमने खाना ठीक तरह से चेक किया है।

गुवाहाटी पहुंचने पर टीकमचंद ने मीडिया के लोगों को इकट्ठा कर पूरा मामला बताया। मीडिया के सामने पैंट्री कार मैनेजर ने टीकम चंद के साथ घटी घटना को स्वीकार कर लिया। और कहा कि शायद उन्हें गलती से नॉनवेज थाली परोस दी गई थी।

इस पूरे मामले में टीकम चंद ने भारतीय रेल को एक लिखित शिकायत भेजी है। और इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें क्या जवाब मिलता है।

आईआरसीटीसी के दिल्ली के अधिकारियों ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है और कहा है कि हमने राजधानी खास तौर पर उस ट्रेन में खाना नहीं परोसा था। उन्होंने कहा कि इस बात के लिए रेलवे केटरिंग डिवीजन जवाबदेह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें