ट्रेन के सफर में भी अब आप लाइव मैच देख सकेंगे। रेलवे जल्द ही इंफोटेनमेंट सेवा शुरू करेगी। 29 तक प्रोजेक्ट फाइनल होगा। देश में पहली बार यह सुविधा दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में दी जाएगी। प्रोजेक्ट के अनुसार, शताब्दी की हर सीट के पीछे छोटी एलसीडी स्क्रीन होगी। इस पर यात्री सफर के दौरान 80 टीवी चैनलों का प्रसारण देख सकेंगे।