फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: नहीं होगा वेटिंग का झंझट, सबको मिलेगी ट्रेनों में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के समय ट्रेनों के कितनी मारामारी की स्थिति रहती है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। बहुत सी ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी न मिल पाने से लोगों घर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस समस्या के निदान के लिए रेलवे ने दर्जन भर ज्यादा पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इससे लोगों को आसानी से कन्फर्म सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। ये ट्रेनों वाराणसी को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी, जिनमें पूर्वांचल के यात्रियों खासी सहूलियत होगी।

दीपावली और उसके बाद छठ का त्योहार नजदीक है। इस दौरान देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोग हर हाल में अपने घर आने की कोशिश करते हैं। ऐसे में भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


किसी तरह घर आ गए तो उसके बाद लौटने की चिंता सबसे ज्यादा सताती है। आलम यह होता है कि सामान्य की नहीं, ट्रेनों की आरक्षित बोगियां भी खचाखच भरी रहती हैं। इस समस्या से निबटने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

वाराणसी को प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी ये ट्रेनें

बनारस से होकर जाने वाली विशेष ट्रेनें -
03427 मालदा टाउन- हरिद्वार एक्सप्रेस हर सोमवार को 16 नवंबर तक चलेगी। यह रात 11:48 बजे बनारस पहुंचेगी।
03428 हरिद्वार-मालदा टाउन एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को सुबह 7:10 बजे वाराणसी से मालदा टाउन के लिए छूटती है।
04998 बठिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस रविवार को 29 नवंबर तक चलेगी जो रात में 7:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
04997 वाराणसी-बठिंडा सोमवार को चल रही है जो 30 नवंबर तक प्रत्येक रात 9 बजे बठिंडा के लिए रवाना होगी।
02503 कामाख्या-आनंद विहार हर बुधवार कोसुबह 5:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 नवंबर तक चलेगी।
02504 आनंद विहार-कामाख्या प्रत्येक शुक्रवार को 27 नवंबर तक चलेगी। वाराणसी रात 10 बजे पहुंचेगी।
03151 सियालदह-जम्मूतवी सुपरफास्ट प्रत्येक शुक्रवार को सुबह11:25बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह 12 नवंबर तक चलेगी।
03152 जम्मूतवी-सियालदह सुपरफास्ट प्रत्येक रविवार को शाम 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 14 नवंबर तक चलेगी।
03429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल प्रत्येक सोमवार को रात 11:48 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ये 30 नवंबर तक चलेगी।
03430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन प्रत्येक बुधवार को सुबह 9:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन एक दिसंबर तक चलेगी।
09305 इंदौर-राजेंद्र नगर पटना तत्काल सुपरफास्ट हर मंगलवार को सुबह 11:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 24 नवंबर तक यह ट्रेन चलेगी।
09306 राजेंद्र नगर पटना-इंदौर तत्काल सुपरफास्ट प्रत्येक बुधवार को अपराह्न 3:50 बजे वाराणसी आएगी। यह 25 नवंबर तक चले
विज्ञापन

‘विकल्प’ से भी सफर होगा आसान

रेलवे ने एक नवंबर से ‘विकल्प’ सुविधा लागू कर यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया है।

इसके तहत नई दिल्ली-लखनऊ और नई दिल्ली-जम्मूतवी रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों में वेटिंग टिकट लेने वाले यात्रियों को उन्हीं रूटों पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों में कंफर्म सीट मिल सकेगी। यह सुविधा ई-टिकट लेने वालों को ही मिलेगी।

टिकट के लिए डिटेल भरते समय ट्रेन का विकल्प भी देना होगा। अगर वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं होती है तो वैकल्पिक ट्रेन में सीट मिल जाएगी। इसकी सूचना एसएमएस के जरिये यात्री को दी जाएगी। इससे रेलवे को उन ट्रेनों से भी अच्छा राजस्व मिल सकेगा, जिनकी बर्थ अक्सर खाली रह जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें