फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, अब ऑनलाइन होंगी रेलवे भर्ती परीक्षाएं

Fri, 12 Dec 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में भर्तियों को लेकर होने वाली परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने रेलवे भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया कि परीक्षाओं की सारी प्रक्रिया न सिर्फ ऑनलाइन की जाए बल्कि अन्य भर्तियों की तरह परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जाए।
विज्ञापन


रेलवे में भर्तियों के लिए समय-समय पर आवेदन मांगे जाते हैं, लेकिन ये परीक्षाएं आम पेपरों की तरह होती हैं, जिसमें धांधली की गुंजाइश काफी रहती है। पेपर लीक होने की समस्या से रेलवे लंबे समय से जूझ रहा है, जिसके चलते भर्ती बोर्ड की न सिर्फ प्रक्रिया बाधित होती है बल्कि काफी पैसा भी बर्बाद होता है।

रेलवे परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक होने की समस्या से निपटने के लिए ही रेल मंत्री ने भर्ती बोर्ड को ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रेल मंत्री का तर्क है कि ऑनलाइन प्रक्रिया होने से भर्ती बोर्ड का पैसा भी कम खर्च होगा। साथ ही पेपर एक सेंटर से दूसरे सेंटर ले जाने में होने वाली लीकेज का डर भी खत्म होगा। रेल मंत्री का मानना है कि प्रक्रिया ऑनलाइन होने से परीक्षाओं की विश्वसनीयता वापस बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें