फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 लाख रिश्वत लेने पर रेलमंत्री का भांजा गिरफ्तार

Fri, 03 May 2013 11:43 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे वी. सिंगला को घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि रेलमंत्री के भांजे ने रेलवे में प्रमोशन दिलाने के नाम पर रेलवे बोर्ड के मेंबर से 90 लाख रुपये की रिश्वत ली।

सीबीआई ने रेलवे बोर्ड के मेंबर महेश कुमार व दो अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। इसमें से दो लोग चंडीगढ़ से बताए जा रहे हैं। सीबीआई इस मामले में दिल्ली और चंडीगढ़ में छापेमारी कर रही है।

चंडीगढ़ में दो जगहों पर छापे की खबर है। सीबीआई ने सिंगला से घूस के 90 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पवन कुमार बंसल के भांजे सिंगला ने रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार से प्रमोशन दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपये लिए। महेश कुमार पश्चिम रेलवे में जीएम थे और वह प्रमोशन चाहते थे।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने सिंगला और उनके दोस्त से संपर्क साधा। महेश कुमार का तीन दिन पहले ही प्रमोशन हुआ है और वह रेलवे बोर्ड के मेंबर बनाए गए हैं। ऐसे में उनका यह प्रमोशन में शक के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन


सीबीआई सिंगला को अरेस्ट कर लिया है, जबकि महेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से रेलवे के अंदर एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस देश को लूट रही है और सारा कैबिनेट ही भ्रष्ट है।

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता प्रोफेसर कुमार विश्वास ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद लूट के मामले में बंसल के भतीजे नादान निकले इसलिए पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें