फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल का यादगार सफर बताईए, पुरस्कार पाइए

Wed, 20 Mar 2013 10:50 AM IST
गोरखपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल से कोई यादगार सफर आपको पुरस्कार पुरस्कार दिला सकता है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी भारतीयों से आवेदन मांगें हैं। इसमें रेल यात्रा वृत्तांत को लिखकर रेल मंत्रालय को 30 जून तक भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से सभी भारतीयों के लिए हिंदी में ‘रेल यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 4000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये दिए जाएंगे। यात्रा वृत्तांत की दो प्रतियां हिंदी में हों, वित्तांत कम से कम 3000 शब्दों का हो, कागज के एक ओर डबल स्पेस में टाइप किया गया होना चाहिए।

उसके साथ प्रतियोगी का विवरण जैसे- नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय/निवास का पता, मातृभाषा तथा संपर्क के लिए टेलीफोन /मोबाइल नंबर आदि का उल्लेख किया गया हो। वित्तांत मौलिक हो तथा केन्द्र या राज्य सरकार की किसी योजना के अधीन पुरस्कृत न हो। इस संबंध में प्रतियोगी प्रमाणपत्र भी दे। प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि 30 जून तक निदेशक, राजभाषा, कमरा नंबर 544, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), रेल भवन, रायसीना रोड, नई दिल्ली को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें