फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत की घटनाओं पर राहुल की खास चिट्ठी

Sat, 24 Oct 2015 09:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नफरत और असहिष्णुता की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए राहुल गांधी ने इसका मुकाबला करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को खत लिखा है।
विज्ञापन


दशहरा के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुखों को लिखे खत में पार्टी उपाध्यक्ष ने उनसे कहा है कि यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सहिष्णुता की भावना और सभी के प्रति सम्मान ही हमारे देश को खास बनाती हैं। हालांकि आज यह भावना खतरे में है।

उन्होंने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता को इससे मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने अहिंसा के सिद्धांत को कभी नहीं भूलने की भी बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें