फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बताएं कब आएंगे किसानों के ‘अच्छे दिन’

विज्ञापन
विज्ञापन
ओड़िसा में ‘किसान बचाओ यात्रा’पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने पूछा कि किसानों के लिए ‘अच्छे दिन’का वादा कब पूरा होगा। मोदी की तरफ से एनडीए सरकार के सुधार एजेंडा में कांग्रेस को ‘बाधा’ बताए जाने के एक दिन बाद राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के आने के बाद हताश किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं और उन्हें अपनी किस्मत के सहारे छोड़ दिया गया है।

देबहल में किसान बचाओ यात्रा की शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार गरीब किसानों की कीमती जमीनें बिना उनकी सहमति लिए छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की जमीन उद्योग घरानों को सौंपना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी से अलग नहीं पटनायक

राहुल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भी प्रधानमंत्री से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लोगों को यह एहसास होना चाहिए कि हताश लोगों की आवाज को लंबे समय तक नहीं दबाया जा सकता।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एक बार फिर ‘सूट बूट की सरकार’ कहते हुए मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार ‘दो-तीन चुनिंदा’व्यवसायी लोगों के हित में काम कर रही है।

राहुल ने यूपीए सरकार की ओर से किसानों के 70 हजार करोड़ के ऋण माफ किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर तरीके से फसल पैदा करने के लिए सिंचाई, फर्टिलाइजर, और अन्य सामानों के रूप में मदद चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें