फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पद की उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर नहीं हैं राहुल

Sun, 14 Jul 2013 01:40 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी भले ही प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी उठाने के सवाल पर खुद अब तक चुप हैं मगर कांग्रेस ने उनके कंधों की सवारी करने की उम्मीद अभी नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


इसीलिए पार्टी ने 2014 के चुनाव में राहुल को कांग्रेस का प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं करने के पार्टी के सर्वाधिक मुखर महासचिव दिग्विजय सिंह के दावे को उनकी निजी राय बताते हुए खारिज कर दिया है।

कांग्रेस ने कहा है कि राहुल की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। यह निर्णय समय आने पर किया जाएगा और पार्टी ने इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी हाईकमान की ओर से राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करने के दिग्विजय सिंह के इस दावे को नकारा।

पार्टी के इस रुख से साफ है कि राहुल की ओर से समय समय पर पीएम पद को लेकर जताई गई बेरुखी के बावजूद पार्टी ने उनकी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

दिग्विजय के बयान कि कांग्रेस 2014 के चुनाव में राहुल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं घोषित करेगी, को उनकी निजी राय बताते हुए द्विवेदी ने कहा कि हर शख्स को अपनी राय रखने का हक है। कांग्रेस ने इस पर कोई फैसला नहीं किया है।

जयपुर चिंतन बैठक में राहुल के उपाध्यक्ष बनने के बाद यह तय किया गया था कि प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का फैसला बाद में होगा।

द्विवेदी के जरिए दिग्विजय के बयान को खारिज कराकर हाईकमान ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि इस मुद्दे पर बोलना उनकी परिधि से बाहर है। द्विवेदी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भरोसेमंद चुनिंदा नेताओं में गिने जाते हैं।

भाजपा ने ली चुटकी
भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस पीएम पद को लेकर राहुल को इसे लिए आगे नहीं लेकर आ रही क्योंकि उसे राहुल की नेतृत्व क्षमता के नाकाम होने का डर है। लेखी ने कहा कि वैसे भी सियासत में हार का सामना करने के लिए हिम्मत चाहिए जो शायद राहुल में नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें