फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर देश में नहीं होंगे राहुल, कहां मनाएंगे न्यू ईयर?

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब खुलकर बात करने लगे हैं और शायद अब वो लोगों से कुछ छिपाना भी नहीं चाहते हैं। इसी के चलते राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया है कि वो नया साल कहां मानने जा रहे हैं?
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया है कि वो कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने देश के सभी लोगों को नए साल की मुबारकबाद भी दी है। राहुल ने अपने बधाई संदेश में देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आपके और आपके चाहने वालों के जीवन में खुशियां आएं।

I will be traveling to Europe for a few days. A very Happy New Year to everyone (1/2)— Office of RG (@OfficeOfRG) December 28, 2015


Hope the new year brings much joy and happiness to you and everyone close to you! (2/2)— Office of RG (@OfficeOfRG) December 28, 2015


राहुल गांधी ने पहली बार इस तरह से ट्वीट करके नए साल की मुबारकबाद दी है। साथ ही अपनी यूरोप की यात्रा के बारे में भी जानकारी दी है।

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के जरिए अपने उन राजनीतिक विरोधियों से वो मौका छीन लिया है जो उनकी विदेशों की यात्राओं और संसद में गैरमौजूदगी को मुद्दा बनाते थे। आपको बताते चले कि बजट सत्र के दौरान संसद में मौजूद न रहने पर राहुल गांधी को विपक्ष ने अपने निशाने पर ले लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

'60 दिनों तक देश में न होना चर्चा का विषय बन गया'

आपको बताते चले कि राहुल गांधी इस साल छुट्टियों को लेकर ही चर्चा में रह चुके हैं। राहुल 60 दिनों तक देश में न होना चर्चा का विषय बन गया था।

विपक्ष और सारे विरोधी राहुल गांधी की एक सुर में आलोचना कर रहे थे। साथ ही कह रहे थे कि कांग्रेस बताएं कि राहुल गांधी कौन से अज्ञातवाश पर गए हुए हैं। राहुल गांधी 16 फरवरी, 2005 से 16 अप्रैल, 2015 तक भारत में नहीं थे।

तब भारत से लेकर विदेशों तक में राहुल गांधी को खोजने का अभियान चल निकला था। उन दौरान सभी विपक्षी दलों ने साबित करने की कोशिश करी कि राहुल गांधी आखिरकार कहां हैं?

पर कोई भी यह जान नहीं पाया कि राहुल गांधी कहां है? और अपने 60 दिनों के अज्ञातवाश से वापस आने के बाद से ही राहुल गांधी एक नए तेवर के साथ आकर कमजोर पड़ रही कांग्रेस में नई जान फूंकने में लग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें