फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड का जायजा लेने जाएंगे कांग्रेस के 'युवराज'

Mon, 24 Jun 2013 05:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में भयानक तबाही के बीच देश में अपनी गैरमौजूदगी को लेकर चौतरफा आलोचना झेल रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड जा सकते है।
विज्ञापन


संभावना है कि राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे के दौरान पीड़ितों से भी मिल सकते हैं और देहरादून में बने कांग्रेस के कंट्रोल रूम में राहत कार्यों का जायजा ले सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने आपदा की इस स्थिति में राहुल के देश में न होने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी और राहुल कहां हैं ये सवाल उठाया था।
विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस प्रवक्ताओं को भी अनेक मौकों पर कई मुश्किल सवालों का जवाब देना पड़ रहा था।

हालांकि कांग्रेस ने कई बार बचाव करने की कोशिश की थी। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल उत्तराखंड जाकर अपने (वीआईपी) सुरक्षा इंतजामों के चलते बचाव कार्य में बाधा नहीं डालना चाहते।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को उत्तराखंड में आपदा प्रभावित लोगों के लिए पार्टी की ओर से राहत सामग्री से भरे 25 से अधिक ट्रक कांग्रेस मुख्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किए।
विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज़ ने एआईसीसी हेडक्वार्टर में सोमवार को कहा कि हम उनकी प्रेरणा (राहुल गांधी) से सोनिया गांधी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।

इस मौके पर वित्त मंत्री पी चिदंबरम, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल भी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें