फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की कहानी पर राहुल ने सुनाई ये दर्द भरी कहानी

Mon, 20 Apr 2015 09:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी छुट्टी के बाद कांग्रेस की किसान रैली से काम पर लौटे राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान से मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए। भूमि अधिग्रहण बिल और मोदी के मेकइन इंडिया प्रोग्राम को लेकर राहुल ने मोदी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं भी किस्से कहानियां सुना कर जनता की समस्याओं और उनके दर्द को बांटने का प्रयास किया करते हैं। उन्हीं के चिर अंदाज में राहुल गांधी ने किसान रैली में आस्ट्रेलिया के किसानों की कहानी सुनाकर एक तरह से मोदी की कहानियों का जवाब दिया। रैली में आए किसानों को मोदी के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को राहुल ने बकायदा आस्ट्रेलिया के किसानों की दर्दभरी कहानी सुनाकर समझाया।
विज्ञापन

राहुल ने सुनाई आस्ट्रेलियाई कहानी

राहुल गांधी ने कहा कि दो साल पहले आस्ट्रेलिया सरकार के बुलावे पर उन्होंने वहां हजारों एकड़ में फैली हीरे की खान का दौरा किया। राहुल ने बताया कि वो हीरे की खान दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खान है। उस खान में मैंने दो दिन बिताए और आस्ट्रेलिया सरकार के लोगों ने मुझे उस खान के हर हिस्‍से में घुमाया।

हीरे की खान को देखने के बाद मेरे मन में सवाल आया कि आखिर इतनी जमीन किसकी होगी? मैंने उन लोगों से पूछा कि हजारों एकड़ में फैली यह जमीन किसकी है। तो उन लोगों ने मुझे बताया कि जिस जमीन पर हीरे की खान है यहां करीब 300 परिवार रहा करते थे। राहुल ने बताया कि मैंने सोचा कि जिन लोगों की ये जमीन थी वो तो अरबपति बन गए होंगे सबके पास मर्सिडीज होगी सभी बड़ी-बड़ी गाड़ियों में आएंगे।

लेकिन अगले दिन मुझे पांच लोगों से मिलाया गया तो पता चला कि वे सभी उसी हीरे की खान में मजदूरी करते हैं। मुझे बताया गया कि उन लोगों को ट्रेनिंग दे कर नौकरी दी गई है।

रविवार को रामलीला मैदान में आए किसानों को राहुल ने ये कहानी सुनाकर चेताया कि मोदी सरकार जिन नीतियों पर चल रही है उससे भारत का हाल भी यही होगा। और मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल से भारत के किसानों का हाल यही होने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें