राहुल गांधी एक बार फिर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को घेरा है। उन्होंने कहा कि सुषमा जी बताएं कि आखिर उनके एकाउंट में कितना पैसा आया?
राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि आखिर सुषमा जी ने ललित मोदी के लिए जो कुछ भी किया उसे गोपनीय क्यों रखा? उन्होंने अपने मंत्रालय से छुपाकर ये कदम क्यों उठाया, देशवासियों को इसके बारे क्यों नहीं बताया गया?
राहुल गांधी
ने ललित मोदी के वीजा विवाद पर कहा कि बस सुषमा जी इतना बता दें कि उनके
अकाउंट में कितना ट्रांजैक्शन हुआ है, सदन चल जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं भी चाहता हूं सदन चले, लेकिन हम बिल्कुल सामान्य मुद्दे उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।